विभिन्न संस्थाओं का शपथ ग्रहण कार्यक्रम समारोह

संस्थाएं

विभिन्न संस्थाओं का शपथ ग्रहण कार्यक्रम समारोह

साध्वी अणिमाश्रीजी के सान्निध्य में प्रथम बार गठित त्रिनगर सभा का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। साध्वीश्री ने अपने वक्तव्य में कहा- शासन-सरताज आचार्यश्री महाश्रमणजी के नेतृत्व में धर्मसंघ गगनचुम्बी ऊंचाईयों का स्पर्श कर रहा है। आचार्य महाश्रमणजी अक्षय पुण्याई के पुंज है। वे अपनी पुण्याई के साथ-साथ दस आचार्यों की पुण्याई एक साथ भोग रहे हैं। साध्वीश्रीजी ने कहा- तेरापंथ धर्मसंघ के गौरव को अभिवर्द्धित करने में श्रावक समाज एवं सभा-संस्थाओं का भी बड़ा योगदान रहा है। तेरापंथ धर्मसंघ की संस्थाओं में महासभा का सर्वाेपरि स्थान है। महासभा के अन्तर्गत आज सैंकड़ों क्षेत्रीय सभाएं संघ का काम कर रही है। क्षेत्रीय सभाओं में एक नाम है त्रिनगर सभा का। त्रिनगर दिल्ली का छोटा सा उपनगर है। यहां पहली बार सभा का गठन हुआ है और आज नवगठित टीम का शपथग्रहण है। छोटे से क्षेत्र का उत्साह तारिफे-काबिल है। संजीव जैन के कंधों पर नया दायित्व आया है। उन्होंने युवा टीम को सभा में जोड़ा है। आपकी टीम दिल्ली में नए इतिहास का सृजन करे। साध्वी वृंद ने प्रेरक गीत का संगान किया। नवमनोनीत अध्यक्ष संजीव जैन ने अपने भावों की अभिव्यक्ति देते हुए अपनी टीम एवं कार्यकारिणी की घोषणा की। महासभा के उपाध्यक्ष संजय खटेड़ ने अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। दिल्ली सभाध्यक्ष सुखराज सेठिया ने पदाधिकारियों एवं महासभा प्रभारी मन्नालाल बैद ने कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई। दिगम्बर समाज से सुनिल जैन, स्थानकवासी समाज से महावीर प्रसाद ने अपने भाव व्यक्त किए। मंत्री मनोज बेगवानी ने आभार एवं सभा एवं महिला मंडल ने मंगल संगान किया। संचालन प्रदीप संचेती ने किया।