आचार्यश्री महाप्रज्ञ के 105वें जन्म दिवस पर विविध आयोजन

संस्थाएं

आचार्यश्री महाप्रज्ञ के 105वें जन्म दिवस पर विविध आयोजन

मुनि यशवंत कुमार जी के सान्निध्य में आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी का 105वां जन्मदिवस प्रज्ञा दिवस के रूप में मनाया गया। मुनि यशवंतकुमारजी ने कहा कि आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी 20वीं सदी के देदीप्यमान नक्षत्र थे। आपकी वाणी में अनुपमता सरलता थी, आपके शब्दों में अदभुत चमत्कार था। आपने स्वयं ध्यान-जप-साधना से संयम जीवन को जीया और जन-जन को प्रेक्षाध्यान का अवदान दिया। इस अवसर पर तेरापंथ सभा उपाध्यक्ष ललित जीरावला, तेयूप उपाध्यक्ष हरीश जीरावला, महिला मंडल अध्यक्षा निर्मला संखलेचा, ज्ञानशाला मुख्य प्रशिक्षक उर्मिलाजी सालेचा, देवीबाई छाजेड़ ने व्यक्तव्य द्वारा अपने विचार रखे। कन्या मंडल द्वारा मंगलाचरण एवं महिला मंडल द्वारा गीत की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का संचालन सभा मंत्री प्रकाश वैद ने किया।