आचार्यश्री महाप्रज्ञ के 105वें जन्म दिवस पर विविध आयोजन

संस्थाएं

आचार्यश्री महाप्रज्ञ के 105वें जन्म दिवस पर विविध आयोजन

प्रेक्षा प्रणेता आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी के 105वें जन्मदिवस का भव्य कार्यक्रम साध्वी सिद्धप्रभा जी ठाणा-4 के सान्निध्य में विजयनगर में मनाया गया। साध्वीश्री ने महात्मा महाप्रज्ञ के जीवन पर आधारित विस्मयकारी घटनाओं के माध्यम से संतुलित जीवन जीने के महनीय सूत्रों का विवेचन किया। भारत के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम और आचार्य महाप्रज्ञ जी द्वारा रचित साहित्य की चर्चा की। साध्वीश्री ने कहा - आचार्य श्री ने तेरापंथ धर्म संघ एवं मानव मात्र के उत्थान एवं विकास के लिए प्रेक्षा ध्यान, जीवन विज्ञान जैसे आयाम दिए। साध्वी मलययशा जी, साध्वी आस्थाप्रभाजी, साध्वी दीक्षाप्रभाजी ने शब्द चित्र के माध्यम से आचार्य श्री महाप्रज्ञ द्वारा प्रदत्त अवदानों प्रेक्षा ध्यान, जीवन विज्ञान, साहित्य, जैन विश्व भारती, सरदारशहर आदि की मनमोहक सैर कराई। प्रेक्षा फाउंडेशन से छत्तर सिंह मालू ने मंगलाचरण किया। तेयुप निवर्तमान अध्यक्ष राकेश पोखरणा ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन साध्वी दीक्षाप्रभाजी ने किया।