श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा का शपथ ग्रहण समारोह

संस्थाएं

श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा का शपथ ग्रहण समारोह

समणी निर्देशिका जिनप्रज्ञा जी ठाणा 2 के सान्निध्य में ओडिशा प्रांतीय जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा का शपथ ग्रहण समारोह तुसरा के कुंदन भवन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टिटलागढ़ के विधायक नवीन जैन उपस्थित थे। समणीजी के मंगल मंत्रोच्चार से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। तेरापंथ महिला मंडल बलांगीर द्वारा मंगलाचरण हुआ। तत्पश्चात सभा अध्यक्ष बिरेंद्र जैन ने सभी का स्वागत किया। निवर्तमान अध्यक्ष मुकेश जैन ने नव मनोनीत अध्यक्ष मनोज जैन को शपथ ग्रहण करवाई। अध्यक्ष मनोज जैन ने पदाधिकारियों तथा कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ ग्रहण करवाई। उपस्थित व्यक्तियों ने नवनिर्वाचित विधायक नवीन जैन तथा अध्यक्ष मनोज जैन को बधाई दी।
ओडिशा सभा, तुसरा सभा, तुसरा महिला मंडल, मर्चेंट एसोसिएशन तुसरा, मारवाड़ी सम्मेलन तुसरा, तेरापंथी सभा बलांगीर, महिला मंडल बलांगीर ने नवनिर्वाचित विधायक नवीन जैन का सम्मान किया। समणी जिनप्रज्ञाजी ने अपने वक्तव्य में दोनों को बधाई देते हुए संघ तथा संघपति के प्रति समर्पित रहते हुए कार्य करने की प्रेरणा प्रदान की। विधायक नवीन जैन ने कहा संघ पूर्वक आचार्यश्री महाश्रमण जी का दर्शन कर ओडिशा में चातुर्मास की अरज करेंगे। निवर्तमान पदाधिकारियों ने नवीन टीम को दस्तावेज हस्तांतरित किए। आभार ज्ञापन तुसरा महिला मंडल अध्यक्ष पूजा जैन ने किया। मंच संचालन बलांगीर से सरिता मोदी तथा श्वेता जैन ने किया। इस अवसर पर बलांगीर, रिसिड़ा, बेलपाड़ा, कांटाबाजी, कुर्सुद, सिंधिकेला, टिटलागढ़ आदि क्षेत्रों से अच्छी संख्या में श्रावक-श्राविका उपस्थित थे।