महिला मंडल द्वारा सम्मान

संस्थाएं

महिला मंडल द्वारा सम्मान

साउथ हावड़ा। युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी के सुशिष्य मुनि जिनेश कुमार जी के सान्निध्य में साउथ हावड़ा महिला मंडल द्वारा तत्वज्ञान प्रचेता, तत्व विज्ञ भाग-1, भाग-2, एवं भाग-3, कार्यकर्ता, प्रतियोगिता के विजेता आदि को सम्मानित किया गया। मुनिश्री ने अपने उद्बोधन में ज्ञान, दर्शन, चारित्र, तप और वीर्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि व्यक्ति धर्म का मर्म समझे। व्यक्ति केवल परभव सुधारने के लिए धर्म ना करें। धर्म के साथ वर्तमान जीवन जीने की कला भी जानें। मुनिश्री ने सभी बहनों को चातुर्मास में जागरुकता दिखाते हुए कार्य करने व धर्माराधना की प्रेरणा दी। मुनि परमानंदजी ने कहा कि ज्ञान के बिना अंधकार होता है, ज्ञानाराधना से जीवन का विकास होता है। साउथ हावड़ा महिला मंडल की परामर्शक चंद्रकला कोचर, पुष्पा धारीवाल, अध्यक्षा चंद्रकांता पुगलिया ने पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम का कुशल संचालन रेखा बेंगानी ने किया।