किशोर मंडल की संगठन यात्रा की बैठक

संस्थाएं

किशोर मंडल की संगठन यात्रा की बैठक

अखिल भारतीय तेरापंथ किशोर मंडल के राष्ट्रीय सहप्रभारी ऋषि दुगड़ की राजस्थान संगठन यात्रा के अंतर्गत गंगाशहर किशोर मंडल के साथ बैठक सज्जन निवास में आयोजित की गई। ब्लू ब्रिगेड सदस्य कुलदीप छाजेड़ एवं मनन चोरडि़या की भी उपस्थिति रही। सहप्रभारी ऋषि दुगड़ को गंगाशहर किशोर मंडल की सदस्य संख्या, वर्तमान एवं आगामी कार्यक्रम, सेवा, संस्कार और संगठन के कार्यों से अवगत करवाया गया। ऋषि दुगड़ ने गुरुदेव के सान्निध्य में सूरत में आयोजित होने वाले 19वें राष्ट्रीय किशोर मंडल अधिवेशन की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर तेयुप गंगाशहर अध्यक्ष महावीर फलोदिया, मंत्री भरत गोलछा, कोषाध्यक्ष रोशन छाजेड़, अभातेयुप राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पीयूष लुणिया आदि की उपस्तिथि रही। बैठक के पश्चात सभी ने शांति निकेतन साध्वी सेवा केंद्र में विराजित सभी साध्वीवृंद, तेरापंथ भवन में विराजित संतों की दर्शन सेवा का लाभ लिया।