श्रीउत्सव का भव्य आयोजन

संस्थाएं

श्रीउत्सव का भव्य आयोजन

टिटिलागढ़। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार स्थानीय पंचायती महावीर धर्मशाला में श्री उत्सव का भव्य आयोजन तेरापंथ महिला मंडल के द्वारा किया गया। श्री उत्सव का उद्घाटन स्थानीय नगर पालिका अध्यक्ष ममता जैन द्वारा किया गया। वरिष्ठ श्रावक सुरेंद्र जैन ने मंगलाचरण किया। अध्यक्ष बॉबी जैन ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि हमारे महिला मंडल के गठन को 27 वर्ष हो चुके हैं पर प्रथम बार श्री उत्सव का आयोजन हो रहा है। श्री उत्सव लगाने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त करना और उनको आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। श्री उत्सव में 20 स्टाल लगाए गए थे जिनमें पांच स्टॉल महिला मंडल की ओर से थे। कार्यक्रम में किशोर मंडल एवं अन्य संस्थाओं का सहयोग प्राप्त हुआ। इस कार्यक्रम में कुल 400 बहनें शामिल हुई।