कैंसर कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

कैंसर कार्यशाला का आयोजन

सुजानगढ़। अभातेममं द्वारा निर्देशित कैंसर कार्यशाला का आयोजन 'शासनश्री' साध्वी सुप्रभाजी के सान्निध्य में तेरापंथ भवन में किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र द्वारा हुआ। महिला मंडल अध्यक्षा राजकुमारी भूतोड़िया ने पधारे हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। कन्या मंडल संयोजिका युक्ता भूतोड़िया ने कैंसर से बचाव में योग की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। योगा ट्रेनर उमा सेन एवं श्रद्धा सेन ने प्रयोग करवाते हुए कहा कि योग करने से शरीर में स्फूर्ति आती है। कपाल भाति, अनुलोम-विलोम प्राणायाम करने से काफी बीमारियों से दूर रह सकते हैं। साध्वी मनीषाश्रीजी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उमा सेन एवं श्रद्धा सेन का सम्मान किया गया। आभार ज्ञापन महिला मंडल मंत्री डॉ. पूजा फूलफगर ने किया। कुशल संयोजन सुमन चौरडिया ने किया।