श्रेष्ठ किशोर मंडल से सम्मानित

संस्थाएं

श्रेष्ठ किशोर मंडल से सम्मानित

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् द्वारा सूरत में आयोजित 19वें त्रिदिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में तेरापंथ किशोर मंडल विजयनगर को सेवा, संस्कार एवं संगठन के क्षेत्र में 'श्रेष्ठ किशोर मंडल' का स्थान प्राप्त हुआ। इस उपलक्ष में तेरापंथ सभा भवन विजयनगर में किशोर मंडल की प्रस्तुति के लिए आयोजित कार्यक्रम में साध्वी सिद्धप्रभा जी ने कहा कि तेरापंथ युवक परिषद् विजयनगर के मार्गदर्शन में आध्यात्मिक कार्यों के साथ-साथ रचनात्मक कार्यों में भागीदारी से किशोरों का अच्छा विकास हो रहा है। अभिभावकों को अपने बच्चों को किशोर मंडल से जोड़ना चाहिए।
राष्ट्रीय प्रभारी अरविंद पोखरणा ने टीकेएम विजयनगर को सर्वश्रेष्ठ बनने का आह्वान किया। अधिवेशन में किशोर मंडल पर प्राप्त विशेष कृपा के लिए गुरुदेव आचार्य श्री महाश्रमण जी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
किशोरमंडल द्वारा प्लास्टिक मुक्त जीवन शैली के प्रचार प्रसार हेतु सूरत अधिवेशन में अभिनव स्टॉल स्थापित की गई। इस स्टॉल में 900 से ज्यादा किशोरों को प्लास्टिक से उत्पन्न पर्यावरण के खतरों को प्रस्तुत करते हुए प्लास्टिक के विकल्पों के बारे में बताया गया एवं प्रतीकात्मक रूप में लकड़ी की टूथ ब्रश का वितरण भी किया गया। अभातेयुप अध्यक्ष रमेश डागा, उपाध्यक्ष प्रथम पवन मांडोत, अभातेयुप प्रबंध मंडल सदस्य, किशोर मंडल राष्ट्रीय प्रभारी अरविंद पोखरणा आदि ने स्टॉल का अवलोकन किया। 
टीकेएम विजयनगर के नवाचार और जागरूकता की सबने सराहना की। साथ ही इस अधिवेशन में तेरापंथ किशोर मंडल विजयनगर को 'बेस्ट कांसेप्ट ऑफ स्टॉल' के लिए भी सम्मानित किया गया। तेरापंथ किशोर मंडल 14 सदस्यों का दल तेयुप विजयनगर संगठन मंत्री पंकज कोचर के साथ गुरु चरणों में सूरत अधिवेशन में शामिल हुआ टीकेएम विजयनगर के प्रभारी अमित दक, वर्तमान संयोजक हर्ष मांडोत, सह संयोजक दर्शन बाबेल, रिशित छाजेड़, चेतन गांधी, अधिवेशन संयोजक नमन चावत, सह संयोजक रिदम चावत एवं सभी किशोरों ने श्रम का नियोजन किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन मंत्री संजय भटेवरा ने किया।