सामूहिक पचरंगी कार्यक्रम का किया गया आयोजन

संस्थाएं

सामूहिक पचरंगी कार्यक्रम का किया गया आयोजन

जयपुर। ‘शासनश्री’ साध्वी मधुरेखा जी के सान्निध्य में भिक्षु साधना केन्द्र, श्याम नगर में सावन महीने के प्रथम पक्ष में 2 सामूहिक पचरंगी का कार्यक्रम समायोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कन्यामंडल के मंगलाचरण से हुआ। साध्वीश्री ने कहा- जो कुछ भी हो रहा है सब गुरू कृपा से होता है। हम तो निमित्त मात्र हैं। इस अवसर पर भिक्षु साधना केन्द्र समिति के अध्पक्ष कमल सेठिया, सभा की ओर से राजेश मनोत, तेरापंथ महिला मंडल, सी स्कीम की अध्यक्षा प्रज्ञा सुराना, युवक परिषद के मंत्री अभिषेक भंसाली, किशोर मंडल के पुलकित बैद ने शुभकामना स्वर प्रस्तुत किए। महिला मंडल सी स्कीम की बहनों ने सास-बहू का रोचक संवाद प्रस्तुत किया। साध्वीवृंद ने समवेत स्वरों में सुंदर गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन नीरू पुगलिया ने किया।