शपथ ग्रहण समारोह

संस्थाएं

शपथ ग्रहण समारोह

पुणे। तेरापंथ युवक परिषद, पुणे के नव नियुक्त अध्यक्ष, पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह जैन संस्कार विधि द्वारा संपादित किया गया। वर्ष 2024-25 के नव नियुक्त अध्यक्ष अक्षय चपलोत, पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों को तेयुप के निवर्तमान अध्यक्ष मनोज संकलेचा ने शपथ दिलाई। संस्कारकों की प्रेरणा से उपस्थित सभी युवकों ने संकल्प लिए। डॉ. मुनि आलोककुमार जी ने युवकों को प्रेरणा प्रदान की। संस्कारक के रूप में मनोज संकलेचा, धर्मेंद्र चोरड़िया, प्रशान्त चोरडिया, अभिजीत बैंगानी, प्रवीण सुराणा, रोशन चोरडिया की भूमिका रही।