शपथग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न

संस्थाएं

शपथग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न

जलगाँव। आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी प्रबलयशाजी ठाणा- 3 का पावन सान्निध्य में तेरापंथ सभा जलगाँव वर्ष 2024-26 का शपथग्रहण कार्यक्रम सानंद सम्पन्न हुआ। साध्वी प्रबलयशाजी ने सभा की नवीन टीम को समाज में अच्छे कार्य की प्रेरणा दी। निवर्तमान अध्यक्ष जितेन्द्र चोरडि़या ने ने नव मनोनीत अध्यक्ष पवन सामसुखा को एवं नव मनोनीत अध्यक्ष ने उपाध्यक्ष प्रथम- नोरतमल चौरडिया, उपाध्यक्ष द्वितीय- सुशील मालू , मंत्री- सुनील बैद, सहमंत्री प्रथम- जितेन्द्र छाजेड, सहमंत्री द्वितीय-पवन सिंघी, कोषाध्यक्ष- रूपेश सुराणा, संगठन मंत्री- मनोज नाहटा को नियुक्त कर कार्यकारिणी की घोषणा की एवं उन्हें शपथ ग्रहण करवाई।