‘निर्माण-बढ़ते कदम विकास की ओर' कार्यक्रम का आयोजन

संस्थाएं

‘निर्माण-बढ़ते कदम विकास की ओर' कार्यक्रम का आयोजन

जसोल। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में तेरापंथ महिला मंडल जसोल द्वारा ‘निर्माण-बढ़ते कदम विकास की ओर' कार्यक्रम का आयोजन भील बस्ती, नाकोड़ा रोड़, जसोल की महात्मा गांधी स्कूल में आयोजित किया गया। सामूहिक नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। स्कूल के बच्चों द्वारा मंगलाचरण किया गया। अध्यक्ष कंचन देवी ढ़ेलडिया ने सभी का स्वागत किया। मंत्री अरुणा डोसी ने बताया कि ‘विद्यालय संरक्षण के अंतर्गत भील बस्ती स्कूल में इन्वर्टर भेंट किया गया। स्कूल प्रधानाचार्य ने तेरापंथ महिला मंडल, जसोल का आभार ज्ञापन किया। भील बस्ती में ही आयोजित कैंसर जागरूकता अभियान के अंतर्गत डॉ. विक्रमसिंह राजपुरोहित पुरोहित ने कैंसर के बारे में विविध जानकारी प्रदान की। उपाध्यक्ष सरोज भंसाली ने आभार प्रकट किया। इस अवसर पर अध्यक्ष कंचन देवी ढ़ेलडिया, उपाध्यक्ष सरोज भंसाली, जयश्री सालेचा, फेनादेवी भंसाली, सह मंत्री मीना भंसाली, संगीता बुरड़ आदि उपस्थित थे।