लोगस्स कल्प अनुष्ठान का आयोजन

संस्थाएं

लोगस्स कल्प अनुष्ठान का आयोजन

कोयंबटूर। तेरापंथ जैन भवन में मुनि दीप‌ कु‌मार जी ठाणा-२ के सान्निध्य में लोगस्स कल्प अनुष्ठान का भव्य आयोजन श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा कोयम्बतूर द्वारा किया गया। मुनि दीप कुमारजी ने लोगस्स का महत्त्व बताते हुए कहा लोगस्स तीर्थंकर स्तुति का महान मंत्र है। यह एक महाशक्ति है। भक्ति साहित्य की एक अमर अलौकिक, रहस्यमयी और विशिष्ट रचना है। लोगस्स शाश्वत सुख का राजपथ है। आरोग्य, बोधि, और सिद्धि प्रदाता है। लोगस्स में भक्ति की भागीरथी प्रवाहित होती है। इसमें मंत्रों के अक्षरों की ऐसी अपूर्व और अनूठी संयोजना है कि इसके स्तवन से सब मनोरथ सिद्ध होते हैं। मुनिश्री ने लोगस्स के प्रभाव के प्रसंगों को सुनाकर श्रावक-श्राविकाओं को भक्ति रस से आप्लावित किया। मुनि श्री के लोगस्स के विविध प्रयोगों के बारे में बताते हुए लोगस्स कल्प अनुष्ठान कराया।