विभिन्न संस्थाओं का शपथ ग्रहण कार्यक्रम समारोह

संस्थाएं

विभिन्न संस्थाओं का शपथ ग्रहण कार्यक्रम समारोह

युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के आज्ञानुवर्ती 'शासनश्री' मुनि विमल कुमार जी ठाणा-4 के सान्निध्य में तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली का सत्र 2024-25 का शपथ ग्रहण समारोह जैन संस्कार विधि से तेरापंथ भवन, रोहिणी दिल्ली में आयोजित किया गया। संस्कारक प्रदीप संचेती, हिम्मत राखेचा, सौरभ आंचलिया, विकास सुराणा, मनीष, बरमेचा, संजय संचेती, महेंद्र श्यामसुखा ने पूरे विधि विधान व मंगल मंत्रोच्चार से शपथ ग्रहण संस्कार सानन्द संपादित करवाया। तेयुप निवर्तमान अध्यक्ष विकास चोरड़िया ने नव निर्वाचित अध्यक्ष राकेश बैंगानी को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई। तत्पश्चात तेयुप अध्यक्ष ने अपनी पूरी टीम की घोषणा कर उन्हें शपथ दिलाई। 'शासनश्री' मुनि विमलकुमार जी एवं सहवर्ती संतो ने प्रेरणा पाथेय प्रदान कर नव मनोनीत सदस्यों का उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर अणुव्रत विश्व भारती के महामन्त्री भीखम चंद सुराणा, दिल्ली, रोहिणी, मानसरोवर गार्डन, गाजियाबाद, पश्चिम विहार आदि सभाओं, अणुव्रत समिति, महिला मंडल पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थति रही। इसके साथ कार्यक्रम में अभातेयुप से दिल्ली शाखा प्रभारी अंकुर लुनिया, तेयुप के पूर्व अध्यक्ष गण, सहित तेयुप के सदस्यगण एवं काफी संख्या में श्रावक-श्राविका समाज की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संयोजन निवर्तमान मंत्री अमित डूंगरवाल और नव नियुक्‍त मंत्री मुदित लोढ़ा ने किया। आभार ज्ञापन सहमंत्री शुभम जैन ने किया।