78वें स्वतंत्रता दिवस का आयोजन

संस्थाएं

78वें स्वतंत्रता दिवस का आयोजन

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल अहमदाबाद द्वारा 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रथम चरण - कन्या सुरक्षा सर्कल शाहीबाग व द्वितीय चरण - कन्या सुरक्षा सर्कल कांकरिया में आयोजित हुआ। सर्वप्रथम ज्ञानशाला के बच्चे और महिला मंडल के द्वारा रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शाहीबाग में तेरापंथ सेवा समाज के ट्रस्टी सज्जन सिंघवी ओर कांकरिया में संरक्षिका सावित्री लुनिया ने नमस्कार महामन्त्र से किया। शाहीबाग चीफ गेस्ट – डॉ. श्रेया चौधरी, काकरिया मुख्य अतिथि डॉ. अनिल रावल, रायचंद लुनिया, महासभा के परामर्शक, सभी सभा संस्थाओं के पदाधिकारीगण की उपस्थिति में ध्वजारोहण व राष्ट्रगान का संगान किया।
महिला मंडल की बहनों एवं परामर्शक रायचंद लुनिया ने सुमधुर स्वर में देशभक्ति गीत का संगान किया। महिला मंडल अध्यक्षा हेमलता परमार ने स्वागत वक्तव्य दिया एवं सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना प्रेषित की। अभातेममं कन्या मंडल प्रभारी अदिति सेखानी, क्षेत्रीय प्रभारी नीतू बैद, कार्यकारिणी सदस्य चांद छाजेड़, वर्षा लूनिया, तेरापंथ महिला मंडल मंत्री बबीता भंसाली एवं ज्ञानशाला से मुदित लुनिया अपने भावों की अभिव्यक्ति दी। समाज के ट्रस्टी सज्जन सिंघवी, युवक परिषद के पूर्व अध्यक्ष कपिल पोखरणा ने गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में शुभकामनाएं प्रेषित की। सभी सभा संस्थाओं के गणमान्य व्यक्तियों ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम का कुशल संचालन शाहीबाग में सहमंत्री सुमन कोठारी एवं कांकरिया संयोजिका मन्जु दुगड़ ने किया। आभार ज्ञापन शाहीबाग में पूर्व मंत्री अनीता कोठारी ने और कांकरिया में कार्यसमिति सदस्य रचना बोहरा ने किया।