अणुव्रत क्रिएटिविटी कांटेस्ट 2024 का आयोजन

संस्थाएं

अणुव्रत क्रिएटिविटी कांटेस्ट 2024 का आयोजन

हावड़ा। अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी द्वारा निर्देशित अणुव्रत क्रिएटिविटी कांटेस्ट 2024 का आयोजन अणुव्रत समिति हावड़ा द्वारा किया गया। अणुव्रत क्रिएटिविटी कांटेस्ट 2024 का प्रथम आयोजन हावड़ा हिंदी हाई स्कूल में किया गया। कार्यक्रम दो ग्रुप में आयोजित हुआ जिसमें चित्रकला, भाषण, कविता, निबंध एवं गायन की प्रतियोगिता आयोजित हुई। हावड़ा हिंदी हाई स्कूल के लगभग 128 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में उम्मेद राखेचा, सुनीता बैद, विकाश कोचर, रोहित बैद, जयश्री राखेचा का श्रम रहा।