ज्ञानशाला मिनी कैंप का आयोजन

संस्थाएं

ज्ञानशाला मिनी कैंप का आयोजन

कांटाबांजी। महातपस्वी युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या समणी निर्देशिका जिनप्रज्ञा जी एवं समणी क्षांति प्रज्ञा जी के सान्निध्य में ज्ञानशाला का मिनी कैंप (10 से 14 वर्ष के बच्चे) का स्थानीय तेरापंथ भवन कांटाबांजी में आयोजन हुआ। कैंप का शुभारंभ समणी जी द्वारा नमस्कार महामंत्रोचार से हुआ। पहले सत्र में समणी जिनप्रज्ञा जी ने बच्चों को फिजिकल ऐक्टिवीटी करवाई। द्धितीय सत्र में समणी क्षांतिप्रज्ञा जी ने पच्चीस बोल, तत्व ज्ञान की बातें बताई। तीसरे सत्र में ग्रुप डिस्कशन के साथ जैन इतिहास का क्रिएटिव प्रेजेंटेशन करवाया गया। कैंप में लगभग 80 बच्चों ने भाग लिया।