कैंसर जागरूकता अभियान

संस्थाएं

कैंसर जागरूकता अभियान

साउथ दिल्ली। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल साउथ दिल्ली द्वारा कैंसर जागरूकता अभियान के अंतर्गत मासिक संगोष्ठी का आयोजन अध्यात्म साधना केंद्र महरौली में किया गया। कार्यक्रम का मंगल शुभारंभ एस डी-3 की बहनों के द्वारा प्रेरणा गीत के मंगल संगान के साथ हुआ। मंडल अध्यक्ष शिल्पा बैद ने सभी का स्वागत किया। योग प्रशिक्षक अजय भट्ट ने कैंसर से जागरूक रहने की प्रेरणा दी ताकि समय रहते ही इसका निदान किया जा सके। नेचुरोपैथी डॉक्टर काजल ने कैंसर के कारण, प्रकार, लक्षण आदि के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने खान-पान की शुद्धि, डायट चार्ट की भी जानकारी दी। संगीता दुगड़, सपना दुगड़, संगीता पुगलिया, मधु सेठिया, नेहा सेठिया ने कैंसर के बारे में एक सुंदर प्रेजेंटेशन दिया। योग प्रशिक्षक अभिलाषा डागा ने बताया कि कैंसर से अधिक कैंसर का डर लोगों के मस्तिष्क में है। तनाव भी कैंसर का एक मुख्य कारण है। तनाव को दूर करने के लिए श्वास प्रेक्षा, महाप्राण ध्वनि, अनुलोम विलोम, कायोत्सर्ग आदि के प्रयोग करवाए। कार्यक्रम का कुशल संचालन एसडी-3 की संयोजिका सपना दुगड़ ने किया।