रक्षाबंधन कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

रक्षाबंधन कार्यशाला का आयोजन

दक्षिण मुंबई। अभातेयुप निर्देशित रक्षाबंधन कार्यशाला का आयोजन दक्षिण मुंबई में हुआ। संस्कारक अशोक बरलोटा ने विधि विधान एवं समुचित मंत्रोच्चार के साथ जैन संस्कार विधि से रक्षाबंधन मनाने का प्रशिक्षण दिया तथा सभी को अच्छे संस्कारों का जीवन जीने हेतु संकल्प करवाया। तेयुप अध्यक्ष गिरीश सिसोदिया ने सभी के प्रति शुभकामनायें व्यक्त की। कार्यक्रम में परिषद् एवं महिला मंडल के पदाधिकारियों, ज्ञानशाला प्रशिक्षिकाओं और उनकी टीम की उपस्थिति रही।