संगठन यात्रा का आयोजन

संस्थाएं

संगठन यात्रा का आयोजन

कोयंबटूर। अभातेममं कार्यकारिणी सदस्य एवं तमिलनाडु केरल प्रभारी माला कातरेला एवं अनीता बरडिया संगठन यात्रा हेतु कोयंबटूर पधारे। मंडल की बहनों के द्वारा प्रेरणा गीत का सुमधुर संगान किया गया। अनीता बरडिया ने साध्वी प्रमुखाश्री जी के संदेश का वाचन किया। स्थानीय उपाध्यक्ष मोनिका लुनिया ने राष्ट्रीय अध्यक्षा सरिता डागा का संदेश वाचन किया। स्थानीय अध्यक्षा मंजू सेठिया ने सभी का स्वागत व अभिवादन किया। ज्योति सुराणा एवं रुचिका बैद ने आगंतुकों का परिचय दिया। माला कातरेला एवं अनीता बरडिया ने अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की चारों स्थाई योजनाओं के बारे में, स्वस्थ परिवार स्वस्थ समाज के अंतर्गत 7 सूत्रों, समृद्ध राष्ट्र योजना के अंतर्गत कैंसर जागरूकता अभियान के विषय पर जानकारी दी। इसके बाद जिज्ञासा एवं समाधान का सत्र रखा गया। कोयंबटूर महिला मंडल के द्वारा तुलसी शिक्षा परियोजना के अंतर्गत सहयोग राशि प्रदान की गई। धन्यवाद ज्ञापन स्थानीय मंत्री सुमन सुराणा ने दिया। इस कार्यक्रम का कुशल संचालन मीनू बोथरा ने किया।