संगठन यात्रा का आयोजन

संस्थाएं

संगठन यात्रा का आयोजन

चेंबूर। अभातेममं द्वारा साध्वी राकेशकुमारी जी के सान्निध्य में तेरापंथ महिला मंडल एवं कन्या मंडल, चेंबूर की संगठन यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत साध्वी राकेशकुमारी जी ने नमस्कार महामंत्र से की। महिला मंडल के द्वारा प्रेरणा गीत का संगान किया गया। चेंबूर महिला मंडल की अध्यक्षा मनीषा कोठारी ने सबका स्वागत किया। तत्पश्चात उपाध्यक्ष विशाखा बापना ने साध्वी प्रमुखाजी के संदेश का वाचन किया। अभातेममं कार्यसमिति सदस्य निर्मला चंडालिया ने महिला मंडल को रजिस्टर, कार्यसमिति सदस्य जूली मेहता ने नारी लोक एवं कन्या मंडल आदि के बारे में जानकारी देते हुए कार्यों के व्यवस्थित आयोजन हेतु प्रोत्साहित किया। प्रेमलता सिसोदिया ने महिलाओं की जागरूकता देखते हुए प्रश्न पूछे जिसके सभी बहनों ने संतोषजनक उत्तर दिये। साध्वी राकेशकुमारी जी ने अपने विचारों से महिलाओं और कन्याओं को जागरूक किया। महिला मंडल सह मंत्री डिंपल मेड़तवाल ने संचालन किया।