महिला मंडल-संगठन यात्रा

संस्थाएं

महिला मंडल-संगठन यात्रा

अमराईवाडी। संगठन यात्रा के तहत क्षेत्रीय सार संभाल करने अ.भा.ते.म.मं. की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्या, गुजरात क्षेत्रीय कन्या मंडल प्रभारी अदिति सेखानी, क्षेत्रीय प्रभारी नीतू बेद एवं अ.भा.ते.म.मं. की सदस्या वर्षा लुनिया पधारे। साध्वी काव्यलता जी ने नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम की शुरुआत की। महिला मंडल की बहनों ने प्रेरणा गीत एवं स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। अध्यक्षा लक्ष्मी सिसोदिया ने पधारे हुए पदाधिकारियों एवं बहनों का स्वागत किया। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की सदस्या वर्षा लुनिया द्वारा संदेश वाचन कर कन्याओं को साथ लेकर चलने हेतु प्रेरित किया। क्षेत्रीय प्रभारी नीतू बैद ने अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की योजनाओं के बारे में बताया और मंडल में चल रहे गतिविधि रजिस्टर की सार संभाल ली और गतिविधियों की विस्तृत जानकारी भी दी। शाखा की बहनों की जिज्ञासा का समाधान भी किया।