
संगठन यात्रा का आयोजन
मदुरै। अभातेममं की केरल एवं तमिलनाडु प्रभारी माला कातरेला एवं अनीता बरडिया संगठन यात्रा के अंतर्गत मदुरै क्षेत्र पधारी। अनिता बरडिया ने साध्वीप्रमुखा श्री विश्रुतविभाजी का संदेश वाचन किया। चंदादेवी आँचलिया ने अभातेममं अध्यक्षा सरिता डागा का संदेश वाचन किया। मदुरै महिला मंडल की अध्यक्ष लता कोठारी ने सभी का स्वागत किया। राष्ट्रीय कैंसर अवेयरनेस संयोजिका अनीता बरडिया ने समृद्ध राष्ट्रीय योजना के अंतर्गत होने वाली गतिविधियों पर संक्षिप्त में जानकारी दी। माला कातरेला ने अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की चारों योजनाओं के बारे में बहुत ही सुंदर तरीके से समझाया। माला कातरेला ने स्वस्थ परिवार स्वस्थ समाज के अंतर्गत 7 सूत्र बताए। तेरापंथ महिला मंडल, मदुरै द्वारा भावना चौका में सहयोग राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम का कुशल संचालन मंत्री सुनीता कोठारी ने किया। उपाध्यक्ष मधु पारख द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।