रक्षाबंधन कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

रक्षाबंधन कार्यशाला का आयोजन

पूर्वांचल कोलकाता। अभातेयुप के तत्वावधान में तेयुप पूर्वांचल कोलकाता ने तुलसी वाटिका में जैन संस्कार विधि से रक्षा बंधन कार्यशाला आयोजित की। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्कारक पुष्पराज सुराना और सुमेरमल बैद ने नवकार महामंत्र के उच्चारण से किया। उन्होंने जैन संस्कार विधि के महत्व और रक्षा बंधन के सही तरीके की जानकारी दी। कार्यक्रम में 20 भाई-बहनों ने हिस्सा लिया। अध्यक्ष नवीन सिंघी ने सभी का स्वागत और आभार व्यक्त किया।