संगठन यात्रा का आयोजन

संस्थाएं

संगठन यात्रा का आयोजन

शिवकाशी। अभातेममं की केरल एवं तमिलनाडु प्रभारी माला कातरेला एवं अनीता बरडिया संगठन यात्रा के अंतर्गत शिवकाशी पहुंची। महिला मंडल की बहनों ने मिलकर कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र व प्रेरणा गीत से की। अनीता बरडिया ने साध्वी प्रमुखाश्री का संदेश वाचन किया। शिवकासी महिला मंडल की पूर्व मंत्री सुप्रिया सेठिया ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सरिता डागा का संदेश वाचन किया। अध्यक्ष रानी बरडिया ने दोनों बहनों का स्वागत किया व उनका परिचय दिया। माला कातरेला ने 7 संस्कारों द्वारा परिवार का निर्माण, स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूकता से राष्ट्र का निर्माण और महिला मंडल की चार योजनाओं द्वारा मंडल का विकास करने की प्रेरणा दी। अनीता बरडिया ने कैंसर के प्रति जागरूकता एवं मंडल में समर्पण भाव से कार्य करने की प्रेरणा दी। महिला मंडल ने भावना चौके व तुलसी विकास परियोजना में सहयोग राशि प्रदान की। शिवकासी महिला मंडल की गति प्रगति का विवरण व नारी लोक में आए हुए करणीय कार्य का रजिस्टर मंत्री बेला कोठारी ने प्रस्तुत किया।