पर्यावरण की रक्षा-धरती मां की सुरक्षा

संस्थाएं

पर्यावरण की रक्षा-धरती मां की सुरक्षा

जसोल। मुनि यशवन्तकुमार जी के सान्निध्य में एवं अणुव्रत समिति जसोल अध्यक्ष पारसमल गोलेच्छा की अध्यक्षता में स्थानीय पुराना ओसवाल भवन में अणुव्रत कैरी बैग का विमोचन तेरापंथ महिला मंडल व अणुव्रत समिति के द्वारा किया गया। तेरापंथ महिला मंडल के अध्यक्ष कंचनदेवी ढेलड़ीया ने कहा कि प्लास्टिक की थैलियां मनुष्यों के साथ-साथ पशुओं में भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा करती है, बेकार खाना और सब्जियां और फलों के छिल्के आमतौर पर प्लास्टिक की थैलियों में फेके जाते हैं, पशु-पक्षी अक्सर खाना खाते समय प्लास्टिक के टुकड़े निगल लेते हैं। इसी तरह समुद्री जीव भी प्लास्टिक के टुकड़ों को भोजन समझ कर खा लेते हैं। प्लास्टिक थैलियां से होने वाला प्रदूषण विभिन्न बीमारियों का कारण भी हो सकता है। इस प्रकार प्लास्टिक बैग हमारे सुंदर पर्यावरण को बर्बाद कर रहे हैं। इसलिए प्लास्टिक बैग को छोड़ कपड़े का बैग उपयोग में लेना चाहिए।