भाई-बहन के त्यौहार रक्षाबंधन पर विविध आयोजन

संस्थाएं

भाई-बहन के त्यौहार रक्षाबंधन पर विविध आयोजन

तेरापंथ भवन, विजयनगर में साध्वी सिद्धप्रभा जी ठाणा-4 के सान्निध्य में अभातेयुप निर्देशित रक्षाबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत साध्वीश्री द्वारा मंगल मंत्रोच्चार से की गई।साध्वी मलययशाजी, साध्वी आस्थाप्रभाजी, साध्वी दीक्षाप्रभाजी ने रक्षाबंधन पर गीत का संगान किया। छत्रसिंह मालू ने श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन किया। तेयुप विजयनगर अध्यक्ष कमलेश चोपड़ा ने सभी को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं देते हुए जैन संस्कार विधि से रक्षा बंधन मनाने का आह्वान किया। अभातेयुप जैन संस्कार विधि राष्ट्रीय सहप्रभारी विकास बांठिया ने जैन संस्कार विधि से रक्षा बंधन त्योहार को मनाने की विधि के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर विजयनगर के संस्कारक छत्रसिंह मालू, अभिषेक कावड़िया, श्रेयांस गोलछा, धीरज भादानी, कमलेश चोपड़ा, संजय भटेवरा, आशीष सिंघी, बसंत डागा ने मंगल मंत्रोच्चार किया। इस अवसर पर सभा अध्यक्ष मंगल कोचर, भवन निर्माण समिति अध्यक्ष पुखराज श्रीश्रीमाल, तेयुप पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, स्थानीय संघीय संस्थाओं के पदाधिकारी एवं श्रावक-श्राविका समाज की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन मंत्री संजय भटेवरा ने किया। सहसंयोजक आशीष सिंघी का अच्छा श्रम रहा। आभार संयोजक धीरज भादानी ने किया।