
78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह पर विविध आयोजन
तेरापंथ महिला मंडल इचलकरंजी ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर कन्या सुरक्षा सर्किल पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुआत नवकार महामंत्र से की। महिला मंडल की अध्यक्ष शिल्पी बाफ़ना ने सबका स्वागत किया। तेयुप अध्यक्ष अनिल छाजेड़ ने विचार व्यक्त किए। अणुव्रत समिति के अध्यक्ष पंकज जोगड़ ने ध्वजारोहण के नियम सभी को बताये। तेरापंथ सभा के सदस्य केवलचंद ढेलडिया ने ध्वजारोहण किया। मंत्री मीना भंसाली ने हर घर तिरंगा अभियान के बारे में बताते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।