78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह पर विविध आयोजन

संस्थाएं

78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह पर विविध आयोजन

तेरापंथ महिला मंडल द्वारा ध्वजारोहण का कार्यक्रम कन्या सुरक्षा सर्किल विवेकानंद महिला कॉलेज के सामने किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र के साथ हुई। तत्पश्चात् अध्यक्ष सरोज सिपानी ने पधारे हुए सभी गणमान्य व्यक्तियों और बहनों का स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने झंडा रोहण किया। गोयल ने कहा कि मुझे गर्व है कि महिलाएं इतना अच्छा काम कर रही हैं और कन्याओं को आगे लेकर आ रही हैं। दिल्ली सभा उपाध्यक्ष बाबूलाल दुगड़, महामंत्री प्रमोद घोड़ावत, शाहदरा सभा के अध्यक्ष राजेंद्र सिंघी, ओसवाल भवन के अध्यक्ष आनंद बुच्चा आदि ने अपने विचार प्रकट किये। कन्या मंडल ने सुंदर गीतिका की प्रस्तुति दी। मंत्री सुमन भंडारी ने सबका आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम संयोजिका प्रेम भंसाली का श्रम सराहनीय रहा। लगभग 150 बहनों की उपस्थिति से कार्यक्रम सफल रहा।