मित्रता दिवस, स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन कार्यशाला

संस्थाएं

मित्रता दिवस, स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन कार्यशाला

माधावरम, चेन्नई साध्वी डॉ. गवेषणाश्री जी के सान्निध्य में किशोर मंडल के तत्वावधान में फ्रेंडशिप डे, इंडिपेंडेंस डे एवं रक्षाबंधन कार्यशाला का आयोजन हुआ। साध्वीश्री ने दोस्ती की मजबूती बढ़ाने आदि अनेक बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए मित्र की उपयोगिता को बताया। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में साध्वी श्री ने कहा कि हर नागरिक भारत को विकसित देश बनाने का संकल्प करे। अपनी विरासत पर गर्व व सम्मान, हिंदुस्तान की एकता और एकजुटता का लक्ष्य रखें। साध्वी मयंकप्रभाजी ने कहा- अपने देश के वफादार नागरिक बने। भारत का गौरव ताजमहल, कुतुबमीनार नहीं इसका गौरव है प्राचीन मूल्यों से। साध्वी दक्षप्रभा जी ने सुमधुर गीतिका प्रस्तुत की। साध्वी मेरुप्रभाजी ने कार्यक्रम संचालन करते हुए देशभक्ति काव्य प्रस्तुति दी।