बच्चों में कैसे हो संस्कारों का निर्माण

संस्थाएं

बच्चों में कैसे हो संस्कारों का निर्माण

सरदारपुरा। तेरापंथ महिला मंडल सरदारपुरा द्वारा संस्कार शाला प्रोजेक्ट राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय चिलका में आयोजित किया गया। महिला मंडल सरदारपुरा की बहनों ने अपने रचनात्मक तरीक़े से बालिकाओं में संस्कारों के निर्माण के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र द्वारा हुआ। मंत्री चेतना घोड़ावत ने सामूहिक महाप्राण ध्वनि का उच्चारण करवाया। महिला मंडल अध्यक्षा दिलख़ुश तातेड़ ने अपने मंडल का परिचय दिया तथा सबका स्वागत अभिनंदन किया। विद्यालय की बालिकाओं ने कहानी, कविता, ड्रामा के माध्यम से क्रोध तथा आलस पर अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां दी। महिला मंडल के बहनें जया जीरावला, सविता तातेड़ ने कहानी तथा कविता के माध्यम से बच्चों को क्रोध छोड़ने तथा आलस्य का त्याग करने के लिए प्रेरित किया।