मुस्कुराएं बचपन : खिलखिलाएं बचपन

संस्थाएं

इचलकरंजी।

मुस्कुराएं बचपन : खिलखिलाएं बचपन

इचलकरंजी। अभातेममं के निर्देशानुसार तेरापंथ कन्या मंडल इचलकरंजी की कन्याओं ने 78वां स्वतंत्रता दिवस अनाथालय के बच्चों के साथ मनाया। कन्याओं ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के बारे में स्पीच व कहानी के द्वारा बताया। अभातेममं कार्यकारिणी सदस्य जयश्री जोगड़ ने एक जोश भरी कविता के माध्यम से बच्चों को प्रेरणा दी। महिला मंडल अध्यक्षा शिल्पा बाफना व मंत्री मीना भंसाली ने अपने विचार व्यक्त किए।