अणुव्रत क्रिएटिविटी कांटेस्ट 2024 का आयोजन

संस्थाएं

अणुव्रत क्रिएटिविटी कांटेस्ट 2024 का आयोजन

हावड़ा। अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी द्वारा निर्देशित अणुव्रत क्रिएटिविटी कांटेस्ट 2024 का आयोजन अणुव्रत समिति हावड़ा द्वारा सेंट पॉल्स एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में आयोजित किया गया। कार्यक्रम दो ग्रुप में आयोजित हुआ, जिसमें चित्रकला की प्रतियोगिता आयोजित हुई। अणुव्रत क्रिएटिविटी कांटेस्ट 2024 के विषय ‘व्यक्तित्व निर्माण से राष्ट्र निर्माण’ के अंतर्गत प्रतियोगिता संपादित की गई। सेंट पॉल्स एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के 122 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में सहमंत्री एवं प्रभारी लीना सिंघी, संगठन मंत्री उमेद राखेचा एवं सदस्यों की उपस्थिति रही।