मुस्कुराएं बचपन: खिलखिलाएं पचपन

संस्थाएं

मुस्कुराएं बचपन: खिलखिलाएं पचपन

पाली। तेरापंथ महिला मंडल एवम् तेरापंथ कन्या मंडल पाली द्वारा अपना घर आश्रम में रक्षाबंधन का पर्व लगभग 70 वृद्ध महानुभावों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र द्वारा की गई। तेरापंथ महिला मंडल एवं कन्याओं ने रक्षा बंधन गीत की प्रस्तुति दी। सभी वृद्धजनों को महिला मंडल व कन्यामंडल द्वारा राखी बांधी गई। तेरापंथ कन्या मंडल द्वारा मनोरंजन के लिए खेल खिलाया गया। हमें उनसे शिक्षा मिली की कैसे जीवन को प्रत्येक चुनौती का सामना एक सकारात्मक मुस्कान एवं ऊर्जा के साथ किया जाता है।