समृद्ध राष्ट्र योजना के तहत कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

समृद्ध राष्ट्र योजना के तहत कार्यशाला का आयोजन

जसोल। अभातेममं के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल जसोल द्वारा समृद्ध राष्ट्र योजना के तहत् नवकार विद्या मंदिर जसोल में दूसरी कार्यशाला का आयोजन किया गया। सहमंत्री डिम्पल सालेचा ने सामूहिक नमस्कार महामंत्र का उच्चारण करवाया। विद्यालय की छात्राओं द्वारा मंगलाचरण किया गया। सहमंत्री मीना भंसाली ने महाप्राण ध्वनि का प्रयोग करवाया। उपाध्यक्ष सरोज भंसाली ने आलस्य नहीं समय का सदुपयोग करें विषय पर कहा कि जो सोता है वो खोता है और जो जागता है वो पाता है। अध्यक्ष कंचन देवी ढ़ेलडिया ने बच्चों की दैनंदिन गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। सरोज तातेड़ ने जैन साधु की दिनचर्या की जानकारी दी। स्कूल प्रधानाध्यापिका किरण कोठारी एवं महिला मंडल की ओर से सरला नाहटा ने आभार व्यक्त किया।