‘कर्मों की मार यमराज का दरबार’ नाटिका का आयोजन

संस्थाएं

‘कर्मों की मार यमराज का दरबार’ नाटिका का आयोजन

साध्वी सिद्धप्रभा जी ठाणा-4 के सान्निध्य में तेरापंथ युवक परिषद्, विजयनगर के निर्देशन में तेरापंथ किशोर मंडल और कन्या मंडल विजयनगर ने ‘कर्मों की मार यमराज का दरबार’ का रोचक मंचन किया। साध्वी सिद्धप्रभा जी ने मोक्ष मार्ग में प्रशस्त होने के लिए कर्मो की निर्जरा का महत्व बताया। साध्वी आस्थाप्रभा जी ने कर्मो पर आधारित गीत का संगान किया। तेरापंथ युवक परिषद् अध्यक्ष कमलेश चोपड़ा ने उपस्थित सभी का स्वागत किया। यमराज, चित्रगुप्त और सामान्य युवक की असमय मृत्यु पर घटित अतीत, वर्तमान और भविष्य में घटित होने वाली घटनाओं को बहुत ही रोचक तरीके से किशोर मंडल और कन्या मंडल ने प्रस्तुत किया। शुभ कर्म, अशुभ कर्म, असात वेदनीय कर्म, अंतराय कर्म, मोहनीय कर्म एवं अन्य कर्म बंधन के कारण और मोक्ष मार्ग को अनुसरण करने का मार्ग रोचक तरीके से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में अभातेयुप उपाध्यक्ष पवन मांडोत ने किशोर मंडल एवं कन्यामंडल को बधाई प्रेषित की। सभा अध्यक्ष मंगल कोचर, महिला मंडल अध्यक्षा मंजू गादिया, किशोर मंडल प्रभारी अमित दक ने शुभकामना प्रेषित की। किशोर मंडल संयोजक हर्ष मांडोत और टीकेएम टीम, कन्या मंडल संजोजिका ध्वनि गन्ना और टीम का विशेष श्रम रहा। कार्यक्रम का संचालन मंत्री संजय भटेवरा ने किया।