विकास महोत्सव का भव्य आयोजन

संस्थाएं

विकास महोत्सव का भव्य आयोजन

सुजानगढ़। तेरापंथ सभा भवन में ‘शासनश्री’ साध्वी सुप्रभाजी के सान्निध्य में विकास महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से किया गया। साध्वी श्री ने आचार्यश्री तुलसी के पद विसर्जन के बारे में बताते हुए सुजानगढ़ की धरा को पावन धरा बताया और कहा कि पद का विसर्जन करना कोई आसान बात नहीं है। महिला मंडल अध्यक्ष राजकुमारी भुतोड़िया ने तुलसी अष्टकम द्वारा मंगलाचरण किया। साध्वी मनीषाश्री जी ने आचार्यश्री तुलसी के जीवन वृत्त का उल्लेख किया। साध्वी वृंद द्वारा गीतिका का संगान किया गया। साध्वी पल्लवप्रभाजी ने उदाहरण के माध्यम से गुरुदेव तुलसी द्वारा कृत नारी सशक्तिकरण के कार्यों का उल्लेख किया। महिला मंडल की बहनों द्वारा सामूहिक गीत का संगान किया गया। केसरीचंद मालू, शोभा देवी सेठिया और सरोज देवी बैद ने अपने भावों की अभिव्यक्ति दी। कार्यक्रम का संयोजन मंत्री डॉ. पूजा फुलफगर ने किया।