अभातेयुप के तत्वावधान में देशभर में हुआ समता की साधना 'अभिनव सामायिक' का प्रयोग

संस्थाएं

अभातेयुप के तत्वावधान में देशभर में हुआ समता की साधना 'अभिनव सामायिक' का प्रयोग

पर्युषण पर्व के अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद-विक्रोली द्वारा अभिनव सामायिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 61 सदस्यों की उपस्थिति रही। नमस्कार महामंत्र के उच्चारण से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। तेयुप अध्यक्ष मनीष बोहरा ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। तेयुप टीम ने सामायिक गीतिका से मंगलाचरण की प्रस्तुति दी। उपासिका मीना जैन ने अभिनव सामायिक का सरल भाषा में विस्तृत विवरण दिया। सामूहिक रूप से त्रिपदी वंदना कर नमस्कार महामंत्र का उच्चारण करते हुए सामायिक का प्रत्याख्यान किया। जप, ध्यान स्वाध्याय व त्रिगुप्ति साधना का प्रयोग किया गया। तेयुप निवर्तमान अध्यक्ष संजय गुंदेचा ने आभार व्यक्त किया। सभा निवर्तमान अध्यक्ष प्रकाश पोखरना ने कुशल संचालन किया।