31वें विकास महोत्सव के विविध कार्यक्रम

संस्थाएं

31वें विकास महोत्सव के विविध कार्यक्रम

साध्वी पुण्ययशाजी के सान्निध्य में तुलसी समवसरण तेरापंथ भवन भायंदर में 31वां विकास महोत्सव का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। साध्वीश्री ने उपस्थित श्रावक समाज को सम्बोधित करते हुए कहा कि विकास महोत्सव का संबंध विकास पुरूष युगप्रधान आचार्य श्री तुलसी के पद विसर्जन के इतिहास से जुड़ा हुआ है। आचार्य तुलसी का जीवन कीर्तिमानों का कीर्तिमान था। उन्होंने आध्यात्मिक, संघीय और सार्वजनिक तीनों दृष्टियों से तेरापंथ शासन को ऊंचाइयां प्रदान की। मंगलाचरण बहन पुष्पादेवी लोढ़ा ने किया। महिला मंडल द्वारा रोचक नाटिका की प्रस्तुति दी गई। वन्दना सुराणा, उगमराज आच्छा, सभा उपाध्यक्ष विजय बोकडिया ने अपने भावों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन साध्वी बोधिप्रभा जी ने किया।