प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन

संस्थाएं

प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन

गांधीनगर। तेरापंथ सभा गांधीनगर बेंगलुरु के तत्वावधान में साध्वी उदितयशाजी के सान्निध्य में ज्ञानशाला प्रशिक्षक बहनों के लिए ज्ञानवर्धक प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण बेंगलुरु की ज्ञानशाला प्रशिक्षिकाओं में से 45 बहनों ने उत्साह पूर्वक प्रश्न मंच में भाग लिया। साध्वी संगीतप्रभाजी ने कहा ज्ञानवर्धक प्रतियोगिता के माध्यम से ज्ञान का विकास होता है। साध्वी भव्ययशाजी, साध्वी शिक्षाप्रभाजी ने अपने विचार व्यक्त किये। प्रतियोगिता का संचालन क्षेत्रीय संयोजिका नीता गादिया, लता आर. गादिया ने किया। शिला सियाल का टेक्नोलॉजी पावर प्वाइंट के माध्यम से सहयोग प्राप्त हुआ। पवन संचेती, बबीता चोपड़ा, सुनीता कोठारी और कल्पना सेठिया का सहयोग रहा। तेरापंथ सभा बेंगलुरु ने विजेता प्रशिक्षिकाओं का सम्मान किया।