गुरु दर्शन यात्रा का आयोजन

संस्थाएं

गुरु दर्शन यात्रा का आयोजन

कांदिवली। युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी की शिष्या साध्वी डॉ. मंगलप्रज्ञा जी की प्रेरणा से कांदिवली तेरापंथ समाज द्वारा गुरु दर्शन यात्रा का आयोजन किया। इस यात्रा में लगभग 100 श्रावक-श्राविकाओं का संघ आचार्य श्री महाश्रमणजी के सान्निध्य में सूरत पहुंचा। संभागियों ने रैली के रूप में प्रवचन पंडाल में पहुंच कर गुरु दर्शन किए व प्रवचन का लाभ लिया। तत्पश्चात दोपहर में गुरु सेवा का लाभ मिला, जिसमें तेयुप अध्यक्ष राकेश सिंघवी ने डॉ. साध्वी मंगलप्रज्ञाजी के चातुर्मासिक कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।
कल्पेश धाकड़ व निखिल धाकड़ ने गीतिका की प्रस्तुति दी। उपस्थित सदस्यों ने आचार्यश्री से सामूहिक खमत-खामणा की। आचार्य श्री महाश्रमण जी ने फ़रमाया कि कांदिवली समाज को डॉ. मंगलप्रज्ञा जी जैसी विद्वान साध्वी का चातुर्मास मिला है। आगामी 2 महीनों में अधिक से अधिक धर्माराधना का लाभ लें और संघ सेवा करते रहें। मुख्यमुनि महावीर कुमार जी, साध्वीप्रमुखा विश्रुतविभाजी को भी कांदिवली समाज की गतिविधियों की जानकारी दी गई व खमत-खामणा किया। महिला मंडल ने गीत की प्रस्तुति दी। सभी श्रावक-श्राविकाओं का आभार ज्ञापन कार्याध्यक्ष मुकेश कुमठ ने किया।