आचार्य भिक्षु के 222वें चरमोत्सव पर विविध कार्यक्रम

संस्थाएं

आचार्य भिक्षु के 222वें चरमोत्सव पर विविध कार्यक्रम

साध्वी संगीतश्री जी के सान्निध्य में ओसवाल भवन में 222वां भिक्षु चरमोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ साध्वीश्री ने भिक्षु अष्टकम् से किया। साध्वी संगीतश्री जी ने कहा- तेरापंथ धर्म संघ के आद्य प्रवर्तक आचार्य भिक्षु सत्य के पुजारी थे, शौर्य, वीर्य, निर्भीकता के धनी थे। उन्होंने सत्य और साधना का जीवन जी कर धर्म का तेजस्वी रूप उजागर किया। आचार्य भिक्षु ने त्याग तप के द्वारा इस संघ की नींव को मजबूत बनाया। साध्वी शांतिप्रभा जी, साध्वी कमलविभा जी व साध्वी मुदिताश्री जी ने अपने उद्गार व्यक्त किये। ओसवाल सभा अध्यक्ष आनंद बुच्चा, दिल्ली सभा उपाध्यक्ष बाबूलाल दुगड़, गाजियाबाद सभा मंत्री रमेश बैंगाणी, पूर्वी दिल्ली महिला मंडल अध्यक्ष सरोज सिपानी, तेजकरण बैद, युवक परिषद अध्यक्ष राकेश बेंगानी ने अपने भावों की अभिव्यक्ति दी। स्थानीय महिला मंडल ने सुमधुर गीत प्रस्तुत किया। संजय भटेरा ने सुमधुर गीत के द्वारा आचार्य भिक्षु के प्रति श्रद्धाजंलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन सभा अध्यक्ष राजेन्द्र सिंघी ने किया। इस अवसर पर रात्रिकालीन धम्म जागरण का भव्य कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यकम में गायक संजय भटेरा, मनोज नाहर, जयसिंह दुगड़, हनुमान नाहटा, अनुराग बोथरा, प्रियंका दुगड़, सुरभि भंसाली सुराणा, राजीव महनोत, पुलकित बरडिया, प्रेक्षा सुराणा, जिनी बैद, दिशा भंसाली, हंसराज श्यामसुखा, विशाल छ्लानी, करण सुखानी आदि अनेकों गायकों ने सुमधुर प्रस्तुति दी। मंच संचालन रितु सुराणा ने किया। 24 घंटे का अखंड जप भी भवन प्रांगण मे रखा गया।