अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टैक्ट 2024 का आयोजन

संस्थाएं

अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टैक्ट 2024 का आयोजन

इचलकरंजी। अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी द्वारा निर्देशित अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट 2024 का आयोजन अणुव्रत समिति इचलकरंजी द्वारा किया गया। अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट 2024 के विषय 'व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण' के अंतर्गत चित्रकला, गायन, भाषण एवं निबंध की प्रतियोगिताएँ इचलकरंजी के 12 स्कूलों में आयोजित की गईं। 12 स्कूलों के कुल 1365 विद्यार्थियों ने इन प्रतियोगिताओं में भाग लिया। अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट 2024 को उत्साहपूर्ण एवं सफल संचालन में संयोजिका काजल छाजेड़ एवं सह संयोजिका लवीना छाजेड़ ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में अणुव्रत समिति के अध्यक्ष पंकज जैन, सचिव मधुसूदन मालपाणी, संगठन मंत्री संतोष भंसाली सहित सभी कार्यकारिणी सदस्यों और प्रत्येक सदस्य का विशेष योगदान रहा।