
भगवान पार्श्वनाथ जन्म कल्याणक समारोह
चेम्बूर, मुंबई। भगवान पार्श्वनाथ जन्म कल्याणक पर मुनि कुलदीप कुमार जी के सान्निध्य में महामंगल मंत्रानुष्ठान का प्रभावी कार्यक्रम समायोजित हुआ। कार्यक्रम का श्रीगणेश मुनि श्री के मंगल मंत्रोच्चार से हुआ। मुनि कुलदीप कुमार जी ने अपने वक्तव्य में मंत्रों की उपयोगिता को बताते हुए श्रावकों का मूल्यांकन किया। मुनि मुकुल कुमार जी ने 1800 साल पुराने जैन धर्म के मंत्रवेत्ता आचार्यों द्वारा निर्मित मंत्रों का अनुष्ठान करवाया। मुनि मुकुल कुमार जी ने वास्तु के रहस्यमय सूत्र भी बताएं। चेम्बूर सभा अध्यक्ष रमेश धोका एवं मुंबई सभा अध्यक्ष माणक धींग ने अपने विचार व्यक्त किये।विमल सोनी ने आभार व्यक्त किया।