दीपावली पूजन कार्यशाला

संस्थाएं

दीपावली पूजन कार्यशाला

वापी
अभातेयुप द्वारा निर्देशित दीपावली पूजन कार्यशाला का आयोजन तेयुप द्वारा अभातेयुप सदस्य एवं मुख्य संस्कारक ह्रीं श्रेणी संस्कारक संजय भंडारी, अणुव्रत समिति के मंत्री एवं संस्कारक विवेक बोथरा, तेयुप अध्यक्ष एवं संस्कारक कुलदीप कोठारी की उपस्थिति में साध्वी चरितार्थप्रभा जी के सान्‍निध्य में आयोजित किया गया। नवकार मंत्र के उच्चारण के साथ इस कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। अभातेयुप सदस्य संजय भंडारी ने सभी महानुभावों का स्वागत-अभिनंदन किया। दीपावली पूजन कार्यशाला करवाने हेतु संस्कारक कुलदीप कोठारी ने अर्थ सहित दीपावली पूजन विधि के बारे में जानकारी दी। मुख्य संस्कारक संजय भंडारी ने मंगलभावना यंत्र की स्थापना करते हुए मंगल यंत्र के महत्त्व को समझाया। संस्कारक विवेक बोथरा ने संस्कार विधि में लगने वाली उचित सामग्री के बारे में विशेष जानकारी दी। साध्वी चरितार्थप्रभा जी ने जैन संस्कार विधि के महत्त्व से सभी को अवगत कराया एवं दीपावली जेन संस्कार विधि से मनाने की प्रेरणा दी। साध्वीश्री जी के मंगलपाठ से कार्यक्रम समापन हुआ।