सामाजिक सेवा कार्य

संस्थाएं

सामाजिक सेवा कार्य

गुवाहाटी। तेरापंथ महिला मंडल, गुवाहाटी द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर स्थानीय बी बरुआ कैंसर इंस्टीट्यूट में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मरीजों के लिए 10 व्हील चेयर एवं अन्य सामग्री वितरित की गयी। अध्यक्ष अमराव देवी बोथरा का हॉस्पिटल के अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंत्री ममता दुगड़ ने अपने भाव व्यक्त करते हुए बताया कि विगत 18 वर्षों से मंडल सेवा के इस कार्य से जुड़ा हुआ है। मानव सेवा करके बहनों को संतुष्टि मिलती है। उन्होंने मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए बिहू की शुभकामनाएं दी। बी बरुआ कैंसर हॉस्पिटल के डायरेक्टर बी. बी. बरठाकुर ने मंडल द्वारा किए गए कार्य की प्रशंसा व सराहना की तथा भविष्य में भी उनके साथ जुड़े रहने की मंगल कामना की।