
‘द बेस्ट रिमेडी टू रिलीज स्ट्रेस’ पर सफल कार्यशाला का आयोजन
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल कांदिवली मुंबई द्वारा 'प्रेक्षा प्रवाह - शांति और शक्ति की ओर' के अंतर्गत 'कायोत्सर्ग - द बेस्ट रेमेडी टू रिलीज स्ट्रेस' पर सफल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से हुई। अध्यक्षा विभा श्रीश्रीमाल ने सभी का स्वागत अभिवादन करते हुए आगामी कार्यों की सूचना प्रदान की। चौबीसी के माध्यम से कर्म निर्जरा का महत्व समझाते हुए ज्यादा से ज्यादा बहनों को महिला मंडल द्वारा गतिमान चौबीसी के ग्रुप से जुड़ने की प्रेरणा दी। प्रेक्षा प्रशिक्षिका मीनाक्षी बैद द्वारा कायोत्सर्ग के आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण के बारे में समझाया गया। तत्पश्चात लगभग 30 मिनट का संपूर्ण कायोत्सर्ग का प्रयोग करवाया गया। प्रेक्षा मेडिटेशन एप, ऑनलाइनवर्कशॉप, कैंप के बारे में जानकारी दी गई। अभातेमम द्वारा प्रकाशित नारीलोक में भाग्यशाली विजेताओं में कांदिवली से अलका पटावरी का नाम प्रकाशित होने पर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यकारिणी सदस्य प्रीति बोथरा द्वारा आभार ज्ञापन किया गया।