
'प्रेक्षा प्रवाह - शांति और शक्ति की ओर' कार्यशाला का आयोजन
नवरंगपुर। अभातेममं के निर्देशानुसार दीनदयाल कन्या आश्रम में 'प्रेक्षा प्रवाह - शांति और शक्ति की ओर' कार्यशाला का आयोजन सुभाष जैन की विशेष उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से की गई। अध्यक्ष बॉबी जैन ने सबका स्वागत किया और प्रेक्षा वर्ष के बारे में बताया। सुभाष जैन ने प्रेक्षाध्यान एवं कायोत्सर्ग के बारे में जानकारी देते हुए सही श्वास की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिसका श्वास लंबा होता है वह अधिक उम्र तक जीवित रह सकता है। मंडल द्वारा आश्रम के बच्चों को आवश्यक सामग्री का वितरण भी किया गया। मंत्री रीना जैन ने आभार व्यक्त किया।