उड़ीसा स्तरीय आंचलिक संरक्षणम् कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

उड़ीसा स्तरीय आंचलिक संरक्षणम् कार्यशाला का आयोजन

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में तेरापंथ महिला मंडल, टिटिलागढ़ द्वारा उड़ीसा स्तरीय आंचलिक कार्यशाला संरक्षणम् का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुभद्रा जैन एवं स्नेह जैन के मंगलाचरण से हुई। अभातेममं राष्ट्रीय अध्यक्षा सरिता डागा द्वारा संरक्षणम् के पोस्टर का विमोचन किया गया। टिटिलागढ़ तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्षा बबीता जैन ने सभी का स्वागत किया। अभातेममं की कार्यकारिणी सदस्य रंजू लुणिया ने साध्वी प्रमुखाश्रीजी के संदेश का वाचन किया। राष्ट्रीय अध्यक्षा सरिता डागा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि अपनी संस्कृति एवं संस्कारों के संवाहक एवं संरक्षक बन कर धर्म के संस्कार भावी पीढ़ी को दें। महामंत्री नीतू ओस्तवाल ने संरक्षणम् का मतलब विस्तार से समझाया और बहनों को संस्था की पहरेदार बनने की प्रेरणा दी।
महासभा प्रभारी भूपेंद्र जैन, स्थानीय सभा अध्यक्ष गौतम जैन, उड़ीसा प्रांतीय सभा के अध्यक्ष मनोज जैन, नगर पालिका अध्यक्ष ममता जैन, टिटिलागढ़ के विधायक नवीन जैन, अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की कार्यकारिणी सदस्य नीरू पुगलिया, उड़ीसा प्रभारी इंदिरा लुणिया, रौनिका जैन ने भी अपने विचार रखे। टिटिलागढ ज्ञानशाला के बच्चों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। 'संरक्षण संस्कारों का' विषय पर टिटिलागढ़ तेरापंथ महिला मंडल ने नृत्य एवं नाटक के द्वारा प्रस्तुति दी। राष्ट्रीय अध्यक्षा के द्वारा आंचलिक संरक्षणम् कार्यशाला के लिए तेरापंथ महिला मंडल टिटिलागढ़ को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। विधायक नवीन जैन ने राष्ट्रीय अध्यक्षा सरिता डागा को शुभकामना पत्र प्रदान किया। कृष्णा जैन ने सभी का बहुत-बहुत आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र का कुशल संचालन खुशबू जैन ने किया।
कार्यशाला के दूसरे सत्र का मंगलाचरण तेरापंथ महिला मंडल राउरकेला द्वारा किया गया। तेरापंथ महिला मंडल कांटाभांजी की बहनों ने 'नई रोशनी' नामक नाटक की सुंदर प्रस्तुति दी। तत्पश्चात आयोजित खुले-सत्र में बहनों ने अपनी कई जिज्ञासाएं रखी, जिसका महामंत्री नीतू ओस्तवाल ने बहुत विस्तार से समाधान किया। इसके साथ-साथ तेरापंथ महिला मंडल को संविधान को पढ़ने एवं संविधान के अंतर्गत कार्य करने की प्रेरणा दी। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की चारों परियोजनाओं की बहनों को विस्तार से जानकारी दी। इस आंचलिक कार्यशाला में उड़ीसा के 15 क्षेत्रों से लगभग 200 से ज्यादा बहनें उपस्थित होकर कार्यशाला को सफल बनाया। विभिन्न क्षेत्रों से पधारी महिला मंडल का राष्ट्रीय अध्यक्षा सरिता डागा ने प्रमाण पत्र देकर उत्साह बढ़ाया। टिटिलागढ़ तेरापंथ महिला मंडल की पूर्व अध्यक्षों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। दूसरे सत्र में सुभद्रा जैन ने सभी का आभार ज्ञापन किया। दूसरे सत्र का कुशल संचालन महिला मंडल के मंत्री दीपिका जैन ने किया। इस अवसर पर अभातेममं की राष्ट्रीय अध्यक्षा सरिता डागा एवं महामंत्री नीतू ओस्तवाल के द्वारा आचार्य श्री महाश्रमण कन्या सुरक्षा सर्कल एवं बेंच का भी भव्य उद्घाटन किया गया।